महानवमी पर हज कमेटी अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग का माँ दुर्गा समिति ने किया सम्मान

Spread the love

महानवमी पर हज कमेटी अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग का माँ दुर्गा समिति ने किया सम्मान
माता रानी का छायाचित्र भेंट कर दी शुभकामनाएँ, माँ सिद्धिदात्री से की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर। महानवमी के पावन अवसर पर माँ दुर्गा समिति, वार्ड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें माता रानी का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया और महानवमी की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर  मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने माँ सिद्धिदात्री से सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण होने तथा जन-जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का संचार होने की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में  बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष,  राम नरेश राय सहित समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *